मार्कापुरम (आंध्र प्रदेश), 26 मार्च : आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले के रायवरम इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक निजी बस की टिप्पर से टक्कर के बाद उसमें आग लग गई, जिससे कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, निजी ट्रैवल बस जगतियाल से नेल्लोर जिला के कालीगिरी जा रही थी। इसी दौरान रायवरम के पास बस की टिप्पर से टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए।
14 लोगों की मौत, 23 घायल
मार्कापुरम के पुलिस अधीक्षक वी. हर्षवर्धन राजू ने बताया कि हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, ड्राइवर सहित 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टिप्पर चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है। पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। प्राथमिक जांच में टक्कर के बाद आग लगना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख, जांच के आदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों से बात कर घायलों को तुरंत और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हादसे की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
यह भी देखें : नीरव मोदी को बड़ा झटका: लंदन हाई कोर्ट ने खारिज की पुनर्विचार याचिका

More Stories
ईरान ने अमेरिकी युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ा
आम लोगों पर बढ़ा बोझ, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा
नीरव मोदी को बड़ा झटका: लंदन हाई कोर्ट ने खारिज की पुनर्विचार याचिका