माउंट कार्बन, 19 अगस्त : अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी देखने को मिली, जिसमें बंदूकधारी समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही, 3 अन्य लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। यह मामला वेस्ट वर्जीनिया के माउंट कार्बन का है। सोमवार को हुई गोलीबारी से लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने बाहर न निकलने के आदेश जारी किए थे।
पूरा मामला क्या है?
पुलिस अधिकारी जेस मैकमुलेन के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। जब संदिग्ध शूटर का पीछा किया गया, तो उसका शव घर में पड़ा मिला। उसे भी गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को शक है कि घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध ने खुद को भी गोली मार ली। इसके अलावा, एक अन्य व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई।
जांच में शामिल पुलिस
मैकमुलेन के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद तीन अन्य लोगों को भी गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और न ही घटना के पीछे के कारणों का पता चला है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
घटना के बाद पुलिस ने लोगों को बाहर न निकलने का आदेश दिया था। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। हालाँकि, कुछ समय बाद आदेश वापस ले लिया गया और इलाके में सब कुछ सामान्य हो गया।
यह भी देखें : व्हाइट हाउस में मेलोनी ने अपनाया भारतीय अंदाज, दुनियां देखती रह गई
More Stories
अनुसंधान के लिए तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया
माउंट एवरेस्ट पर भयंकर हिमस्खलन, 1,000 पर्वतारोही फंसे
बारिश से भारी तबाही, भूस्खलन और बाढ़ से अब तक 52 लोगों की मौत