March 28, 2026

अधिकारी की आत्महत्या में आरोपों का पूर्व मंत्री भुल्लर के परिवार ने किया खंडन

अधिकारी की हत्या के बाद लगे आरोपों का...

चंडीगढ़, 28 मार्च : पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के परिवार द्वारा टेंडरों में अनियमितता के लगाए गए आरोपों को एक तरह से खारिज कर दिया है। परिवारिक सदस्यों ने कहा कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे पूरी तरह गलत हैं। कॉर्पोरेशन के जिला अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के बाद यह मामला चर्चा में आया।

कॉर्पोरेशन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

सूत्रों के अनुसार, भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर ने बाबा नागा एग्री प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर दिए जाने पर आपत्ति जताई थी, लेकिन इन आपत्तियों को ठोस आधारहीन बताया गया है। वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि बाबा नागा एग्री प्राइवेट लिमिटेड ने पट्टी रेल हेड के सबसे नजदीक साइट की पेशकश की थी।
इसके अलावा कंपनी द्वारा दी गई किराया दरें भी सुखदेव सिंह भुल्लर की पेशकश से काफी कम थीं, जिसके चलते कंपनी को एल-1 बोलीदाता के रूप में चुना गया।

नई सर्वे की मांग को लेकर उठा विवाद

भुल्लर के पिता ने अपनी साइट की दूरी कम बताते हुए नए सर्वे की मांग की थी। उनका दावा था कि उनकी साइट पट्टी रेल हेड के अधिक करीब है। हालांकि, एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि बाबा नागा की साइट ही अधिक नजदीक पाई गई। इस टेंडर के तहत कंपनी को 30 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाला गोदाम बनाना है।

दबाव बनाने के आरोप

यह भी आरोप लगाए गए हैं कि पूर्व मंत्री भुल्लर, मृतक अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा पर दबाव डाल रहे थे कि नियमों को दरकिनार कर टेंडर उनके पिता को दिया जाए।

यह भी देखें : ‘आप’ सरकार में जनस्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को ऊपर उठाया गया : डा. बलबीर सिंह