पटियाला, 13 मार्च : पंजाब भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद Preneet Kaur ने नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री Amit Shah से विशेष मुलाकात की। इस बैठक के दौरान पंजाब के मौजूदा हालात, राज्य के विकास तथा सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बातचीत के दौरान परनीत कौर ने पंजाब की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर होती जा रही है। दिन-दहाड़े हो रही गैंगवार की घटनाओं ने आम जनता में भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अमन-शांति बहाल करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
केंद्रीय योजनाओं की सराहना
परनीत कौर ने पंजाब के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए गृह मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ अभियान के तहत चल रही केंद्रीय योजनाएं राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। साथ ही उन्होंने पंजाब में विकास कार्यों को और तेज करने की भी अपील की।
गृह मंत्री के प्रस्तावित पंजाब दौरे पर बोलते हुए परनीत कौर ने कहा कि राज्य की जनता Amit Shah का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए तैयार है। उन्होंने आगामी ‘बदलाव रैली’ को पंजाब के सुनहरे भविष्य और प्रगति की रैली बताते हुए कहा कि यह रैली राज्य की राजनीति में नई और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी।

More Stories
मध्य पूर्व तनाव के बीच पंजाब में गहराया गैस संकट, बुजुर्ग की मौत
रब भरोसे चल रहा PUNBUS और PRTC का पहिया, एक दशक से पेश नहीं हुई वार्षिक रिपोर्टें
18 किलो हेरोइन मामला: ‘आप’ सरपंच 14 दिन की न्यायिक हिरासत में