जॉर्जिया, 24 जनवरी : अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। लॉरेंसविल शहर में कथित पारिवारिक विवाद के दौरान चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार सुबह हुई। वारदात के समय घर के अंदर तीन बच्चे भी मौजूद थे। गोलीबारी शुरू होते ही बच्चों ने अलमारी में छिपकर अपनी जान बचाई और पुलिस को फोन किया।
भारतीय दूतावास ने जताया शोक
अटलांटा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दूतावास ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “हम इस दुखद गोलीबारी की घटना से बेहद आहत हैं, जो कथित तौर पर पारिवारिक विवाद से जुड़ी है। पीड़ितों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जा रही है।”
मीमू डोगरा (43), आरोपी की पत्नी, गौरव कुमार (33), निधि चंद्र (37), हरीश चंद्र (38) के रूप में मृतकों की पहचान की गई है। पुलिस ने 51 वर्षीय विजय कुमार, निवासी अटलांटा, को इस मामले में गिरफ्तार किया है। उसी पर गोलीबारी का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पर चार हत्याओं के आरोप, चार गंभीर हमले, चार मामलों में दुर्भावनापूर्ण आचरण, पहली डिग्री में बच्चों के साथ क्रूरता का एक आरोप और तीसरी डिग्री में बच्चों के साथ क्रूरता के दो आरोप लगाए गए हैं।
बच्चों की बहादुरी से बची जान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान तीनों बच्चे घर में ही थे। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए अलमारी में छिपकर खुद को सुरक्षित रखा। इनमें से एक बच्चे ने हिम्मत दिखाते हुए 911 पर कॉल की, जिसके चलते पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। तीनों बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें परिवार के एक सदस्य के सुपुर्द कर दिया गया है।
यह भी देखें : ट्रंप की टिप्पणियों पर ब्रिटिश पीएम की कड़ी प्रतिक्रिया, माफी की मांग

More Stories
ग्रीस के एजीयन सागर में नाव हादसा, 14 की मौत
कनाडा में फिरौती हिंसा पर बवाल, हथियार लाइसेंस देने की मांग से छिड़ा विवाद
तनाव के बीच अमेरिका-ईरान शुक्रवार को करेंगे परमाणु वार्ता