चंडीगढ़, 14 मार्च : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के असर से पंजाब में रसोई गैस का गंभीर संकट पैदा हो गया है। राज्य के कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं और हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इसी बीच गैस लेने के लिए लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया गया है कि बुजुर्ग सुबह करीब 5 बजे से गैस सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़े थे। भीड़ और धक्का-मुक्की के दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कई शहरों में झगड़े और प्रदर्शन
Amritsar के इस्लामाबाद इलाके में गैस एजेंसी के मैनेजर और एक ग्राहक के बीच हाथापाई हो गई। वहीं गैस न मिलने से निराश एक बुजुर्ग महिला रो पड़ी।
इसी तरह Ludhiana के शेरपुर इलाके में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शांति नगर के रमेश कुमार से दो स्कूटर सवार बदमाश गैस सिलेंडर छीनकर फरार हो गए, जब वह साइकिल पर सिलेंडर लेकर जा रहे थे।
जमाखोरी के खिलाफ सरकार की कार्रवाई
पंजाब सरकार ने राज्य स्तर पर रसोई गैस की जमाखोरी के खिलाफ अभियान शुरू किया है और कई स्थानों से सैकड़ों सिलेंडर जब्त किए गए हैं। पंजाब में इस समय तीन कंपनियों की कुल 864 गैस एजेंसियां काम कर रही हैं। इनसे हर महीने लगभग 28 से 30 लाख गैस सिलेंडरों की खपत होती है। राज्य में कुल 32.94 लाख उपभोक्ता हैं।
एजेंसी कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग
Federation of LPG Gas Distributors of Punjab के अध्यक्ष Gurpal Singh Mann ने बताया कि गैस संकट के कारण एजेंसियों पर झगड़े बढ़ रहे हैं। उन्होंने पंजाब के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर एजेंसियों के स्टाफ और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
यह भी देखें : गैस की कमी दूर करने के लिए बठिंडा रिफाइनरी का बड़ा कदम

More Stories
रब भरोसे चल रहा PUNBUS और PRTC का पहिया, एक दशक से पेश नहीं हुई वार्षिक रिपोर्टें
18 किलो हेरोइन मामला: ‘आप’ सरपंच 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
मोगा में ‘बदलाव’ रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह