नई दिल्ली, 8 मार्च : अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि यह युद्ध कब तक चलेगा, किसे ज्यादा नुकसान होगा और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका कितना असर पड़ेगा। साथ ही यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं यह संघर्ष व्यापक वैश्विक युद्ध का रूप न ले ले।
दोनों पक्ष बना रहे नई रणनीति
इन तमाम अटकलों के बीच दोनों पक्ष एक-दूसरे को मात देने के लिए लगातार नई रणनीतियां बना रहे हैं। जहां ईरान संभावित जमीनी युद्ध की स्थिति में खुद को हर तरह से तैयार कर रहा है, वहीं अमेरिका भी हर संभव विकल्प आजमाने की कोशिश कर रहा है, ताकि हवाई हमलों के साथ-साथ जमीनी लड़ाई में भी ईरान को कमजोर किया जा सके।
इसी कड़ी में खबर है कि अमेरिका ने ईरानी कुर्द समूहों से संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका जमीनी युद्ध की स्थिति में इनकी मदद से ईरानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोलना चाहता है।
कुर्द समूह ने कही यह बात
उत्तरी इराक के कुर्द क्षेत्र में स्थित एक ईरानी कुर्द राष्ट्रवादी संगठन के नेता ने अल जज़ीरा को बताया कि कुर्द सीमा पार से ईरान के भीतर जमीनी अभियान चला सकते हैं।
ईरानी कुर्दिस्तान के खबात संगठन के महासचिव बाबाशेख हुसैनी ने कहा कि फिलहाल इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, लेकिन अमेरिका ने उनके संगठन से संपर्क किया है और इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।
यह भी देखें :

More Stories
कल कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी
ग्लोबल तनाव का असर, भारत में महंगाई बढ़ने का खतरा
EPFO पेंशन : न्यूनतम पेंशन ₹7500 करने की मांग, 3 दिन प्रदर्शन करेंगे पेंशनर