नई दिल्ली, 16 जून : एक के बाद एक देश भारतीय नागरिकों को मुफ्त वीजा देने की पेशकश कर रहे हैं, जिसमें फिलीपींस, मलेशिया और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों का उद्देश्य अपने पर्यटन को बढ़ावा देना है, और इसी स्र5म में अब जॉर्जिया भी शामिल हो गया है। जॉर्जिया ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा नियमों को सरल बना दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत किया जा सके। यह कदम न केवल यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि भारतीय पर्यटकों के लिए जॉर्जिया की खूबसूरती और संस्कृति का अनुभव करने का एक सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगा।
जार्जिया के लिए अलग वीजा की जरूरत नहीं
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, यदि किसी भारतीय के पास अमेरिका, यूके, शेंगेन क्षेत्र या जापान का वैध वीजा या निवास परमिट है, तो उसे जॉर्जिया जाने के लिए अलग से वीजा प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा भारतीय यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण लाभ है, क्योंकि इससे यात्रा की प्रक्रिया को और अधिक सहज बनाया गया है।
यदि आप ऐसे देशों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, जहां मुफ्त वीजा की सुविधा है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
वीजा लेने की नहीं है जरूरत वीजा फ्री होने से कई चीजों में फायदा मिलता है, और उनके लिए खासकर जो कम खर्च में किसी खूबसूरत जगह जाना चाहते हैं और ज्यादा कागजी काम वाली चीजें नहीं चाहते। अगर आपके पास ऊपर बताए गए कुछ देशों (जैसे अमेरिका, यूके, यूरोपियन यूनियन आदि) का वैलिड वीजा या रेजिडेंस परमिट है, तो आपको अलग से जॉर्जियन वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी देखें : भारत-पाक महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का शेड्यूल जारी

More Stories
बर्मिंघम नहीं उतर सका विमान, फ्यूल इमरजेंसी में एयर इंडिया फ्लाइट लंदन डायवर्ट
ईडी की रेड पर दिल्ली से बंगाल तक हंगामा, कोलकाता हाईकोर्ट में सुनवाई टली
रशियन तेल की आढ़ में भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगा सकता है ट्रंप