माछीवाड़ा साहिब, 18 फरवरी : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को माछीवाड़ा साहिब के सरकारी स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने पाया कि कई विद्यार्थियों को पंजाबी पढ़नी नहीं आती। इस पर उन्होंने शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पढ़ाई गंभीरता से नहीं करवाई जा रही। मंत्री सबसे पहले श्री शंकर दास सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे। यहां कुछ कक्षाएं अच्छी हालत में थीं, लेकिन कई कमरों में रोशनी की कमी और छतों पर जाले लगे हुए मिले। उन्होंने तुरंत प्रिंसिपल को सफाई और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
कक्षा में सामने आई हकीकत
कक्षा में जब मंत्री ने छात्रों को पंजाबी पढ़ने के लिए कहा तो कई छात्र पढ़ नहीं सके। बच्चों ने बताया कि वे इंदिरा कॉलोनी के नंबर-4 स्कूल से पांचवीं तक पढ़कर आए हैं। इसके बाद मंत्री तुरंत सरकारी स्कूल नंबर 4 इंदिरा कॉलोनी पहुंचे। वहां कक्षा में मौजूद 28 विद्यार्थियों में से केवल 8 छात्र ही पंजाबी पढ़ पाए।
शिक्षकों को दी चेतावनी
शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा में कमी गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने संबंधित शिक्षकों को पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने और जिम्मेदारी से काम करने की चेतावनी दी।
यह भी देखें : मोगा रैली में मुख्य सचिव और डीजीपी की भूमिका की जांच की मांग

More Stories
पाकिस्तान ने खालसा साजना दिवस पर सिर्फ सिख श्रद्धालुओं को दिया वीज़ा
सीबीआई द्वारा ECHS घोटाले का पर्दाफाश, कई निजी अस्पतालों पर एफआईआर दर्ज
मक्खन बराड़ की अकाली दल में वापसी, पार्टी को मिलेगी मजबूती