चंडीगढ़, 22 फरवरी : पंजाब के उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर लोगों को शिक्षा, संचार, संस्कृति संरक्षण और सतत विकास में मातृभाषा की महत्वपूर्ण भूमिका का हवाला देते हुए मां-बोली पंजाबी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। लोकों को शुभकामनाएं देते हुए मंत्री ने जोर देकर कहा कि सभी भाषाएं समान सम्मान की योग्य हैं। उन्होंने पंजाबी के प्रचार और संस्कृति संरक्षण के प्रति मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।
साहित्यकारों और लेखकों के लिए वित्तीय सहायता
हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य के कोने-कोने तक पंजाबी भाषा के प्रचार और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए भाषा विभाग ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर पंजाब भर में 13 कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में कवि दरबार, नाटक, भाषा संगोष्ठी, विद्यार्थियों के भाषण प्रतियोगिता और साहित्यिक चर्चाएं शामिल हैं। भाषा मंत्री ने पंजाब सरकार द्वारा मातृभाषा के संरक्षण और इसके विश्वव्यापी प्रचार के लिए किए गए कई प्रयासों को उजागर किया।
विद्यार्थियों में भाषा के प्रति जागरूकता
विद्यार्थियों में पंजाबी भाषा के प्रति लगाव पैदा करने के प्रयासों के तहत विभाग ने 20 जिला भाषा कार्यालयों में पंजाबी साहित्यिक सृजन और कविता गायन प्रतियोगिता करवाई। इसके साथ ही राज्यभर में पंजाबी बाल साहित्य क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनके फाइनल मुकाबले मोगा में रखे गए और भाषाई उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करते हुए विजेताओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
विभाग द्वारा साल भर चलने वाले साहित्यिक कार्यक्रमों में साहित्यिक हस्तियों के साथ पांच ‘रू-ब-रू’ कार्यक्रम, कहानी दरबार, सावन कवि दरबार और नवांशहर में शहीद भगत सिंह को समर्पित विशेष संगोष्ठी शामिल हैं। इसके अलावा विभाग ने तीन-भाषाई कविता गायन, उर्दू मुशायरे, हिंदी दिवस और संस्कृत दिवस जैसे कार्यक्रम आयोजित कर भाषाई विविधता का उत्सव मनाया।
भाषा केवल संवाद का साधन नहीं, पहचान है
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि भाषा सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं है, यह हमारी पहचान है। लेखकों के परिवारों की सहायता से लेकर 1.25 लाख किताबों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने तक, सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पंजाबी भाषा का संरक्षण हो और इसे विश्व स्तर पर अधिक से अधिक फैलाया जाए।
यह भी देखें : लैंड पूलिंग मामले में हाईकोर्ट ने GMADA को कड़ा निर्देश दिया

More Stories
चेक पोस्ट में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
लैंड पूलिंग मामले में हाईकोर्ट ने GMADA को कड़ा निर्देश दिया
आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब पुलिस भी सुरक्षित नहीं : अश्विनी शर्मा