चंडीगढ़, 21 मार्च : हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया कि पाकिस्तानी साइबर अपराधियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की। डीजीपी अजय सिंघल के अनुसार, अपराधियों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की फोटो लगाकर पाकिस्तानी नंबर से कॉल की और उन्हें फंसाने की कोशिश की। हालांकि, विदेशी नंबर देखकर डीजीपी सतर्क हो गए और उन्होंने कॉल करने वालों को सख्त चेतावनी दी।
पत्नी को भी बनाया निशाना
साइबर अपराधियों ने डीजीपी की पत्नी को भी कॉल किया। लेकिन डीजीपी पहले ही उन्हें ऐसे संदिग्ध नंबरों से सावधान रहने के लिए बता चुके थे, जिससे किसी भी नुकसान से बचा जा सका। डीजीपी अजय सिंघल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोगों को चेतावनी दी कि वे साइबर ठगी और फ्रॉड से सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि विदेशी नंबर से आने वाली संदिग्ध कॉल्स और संदेशों से कभी भी फंसना नहीं चाहिए।
यह भी देखें : पंजाब में साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

More Stories
मुख्यमंत्री को सवाल पूछने आए किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
वेयर हाऊस के डी.एम. ने की खुदकुशी, मंत्री लालजीत भुल्लर पर दबाव डालने का आरोप
पंजाब में साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार