नई दिल्ली, 6 फरवरी : अमेरिका से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने डीप फ्रायर में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 30 जनवरी को हुई।
युवक पेंसिल्वेनिया के विलियम्सपोर्ट में स्थित ओलिव गार्डन रेस्टोरेंट में रसोइए के रूप में काम करता था। ट्रूपर लॉरेन लेसर ने कहा, “यह घटना आत्महत्या की कोशिश थी और व्यक्ति व उसके परिवार के सम्मान को ध्यान में रखते हुए इसके विस्तृत विवरण जारी नहीं किए गए हैं।”
उबलते तेल में कूदकर दी जान
कुक ने उबलते तेल से भरे डीप फ्रायर में सिर के बल छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर जलन और जानलेवा चोटें आईं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी चोटों के कारण मौत हो गई।
जब रसोइया डीप फ्रायर में कूद रहा था, तब एक महिला ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। बचाव की कोशिश के दौरान महिला भी घायल हो गई।

More Stories
रूस के शीर्ष खुफिया अधिकारी पर हमला, मॉस्को में ताबड़तोड़ फायरिंग
पुतिन चाहते थे परमाणु समझौता, अमेरिका ने प्रस्ताव ठुकराया
फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट मामले में चैतन्यानंद सरस्वती को जमानत