जालंधर, 23 जनवरी : पंजाब में जहां एक ओर कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर के साथ-साथ आज सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। कई जिलों में बारिश रात के समय ही शुरू हो गई थी, लेकिन तड़के से लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। सुबह-सुबह हुई बारिश ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया था। विभाग के अनुसार, बारिश के साथ शीत लहर का प्रभाव भी बना रहेगा, जिससे आने वाले समय में ठंड और बढ़ सकती है। बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। ठंड और बारिश के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं और सड़कों पर आवाजाही भी कम नजर आ रही है।
इस समय जालंधर, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, रोपड़, फरीदकोट, संगरूर, फिरोजपुर, कपूरथला सहित कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा हरियाणा के करनाल और राजधानी दिल्ली में भी बारिश दर्ज की गई है।
ठंड और बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश और शीत लहर के चलते पंजाब में ठंड और तेज हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
यह भी देखें : ग्रामीण पंजाब को मिलेगा वर्ल्ड-क्लास आधारभूत ढांचा: सौंद

More Stories
हरदीप सिंह मुंडियां ने 14 उम्मीदवारों को तरस के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे
पठानमाजरा की गिरफ्तारी ‘ड्रामा’: मजीठिया का AAP सरकार पर हमला
स्पीकर कुलतार संधवां ने पंजाब विधानसभा डायरी-2026 का किया विमोचन