शिमला, 12 फरवरी : हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अनुशासित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1 मार्च से मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी की जाएगी।
सभी सरकारी स्कूलों में पूर्ण प्रतिबंध
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करने और स्कूलों में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कक्षा के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि शिक्षकों को आवश्यकता अनुसार परिसर में दो मोबाइल फोन रखने की अनुमति होगी, लेकिन वे कक्षा के अंदर उनका उपयोग नहीं कर सकेंगे।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चिंता
शिक्षा सुधारों के साथ-साथ मंत्री रोहित ठाकुर ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस समझौते का सीधा प्रभाव हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों पर पड़ सकता है। मंत्री ने केंद्र सरकार से अपील की कि बागबानों के हितों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लाखों लोगों की आजीविका सेब उत्पादन पर निर्भर है। यदि विदेशों से कम आयात शुल्क पर सेब भारत आता है, तो इससे स्थानीय बागबानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी देखें : पेंशन कटौती पर सियासी घमासान, CM सैनी बोले- किसी की पेंशन नहीं कटी

More Stories
पांवटा साहिब जा रही HRTC बस खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत
बर्फीले हालात में बच्चे को 33 किलोमीटर कंधों पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया
मनाली में भारी बर्फबारी से सैलानी फंसे, सड़कों पर लंबी कतारें