January 2, 2026

खुद को भगवान का अवतार बताने वाला इबो नोओ गिरफ्तार

खुद को भगवान का अवतार बताने...

अकरा, 2 जनवरी : खुद को ईश्वर का अवतार बताने वाले और दुनिया के अंत की भविष्यवाणी करने के कारण सुर्खियों में रहे एबोह नोआ को घाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस व्यक्ति ने दावा किया था कि क्रिसमस के दिन भारी बारिश और भीषण बाढ़ आएगी, जिससे दुनिया का अंत हो जाएगा। एबोह नोआ कौन है और उसका दावा क्या था? इस स्वघोषित अवतार का असली नाम इवांस आशुन है।

दुनिया के अंत का दावा

अगस्त 2025 में, उसने बाइबिल में वर्णित ‘नोह के जहाज’ जैसी एक बड़ी नाव बनाते हुए अपना एक वीडियो जारी किया। उसने दावा किया कि ईश्वर ने उसे चेतावनी दी थी कि 25 दिसंबर, 2025 को भारी बाढ़ के कारण पृथ्वी का अंत हो जाएगा, इसलिए उसे लोगों की जान बचाने के लिए नाव बनाने का निर्देश दिया गया था। 25 दिसंबर को बाढ़ न आने पर, एबोह नोआ ने एक नाटकीय बयान जारी किया।

भविष्यवाणी फेल, नया बहाना

उसने कहा कि उसकी ईश्वर से बातचीत हुई थी और ईश्वर ने फिलहाल इस आपदा को टाल दिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें 31 दिसंबर को पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) क्रिश्चियन टेटे हूनो के आदेश पर विशेष साइबर जांच दल द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनके हाथों में हथकड़ी लगी हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के भ्रामक दावे किए थे।

यह भी देखें : यूरो ज़ोन का 21वां सदस्य बना बुल्गारिया