March 3, 2026

IND vs ENG सेमीफाइनल रद्द हुआ तो किसे मिलेगी फाइनल की टिकट?

IND vs ENG सेमीफाइनल रद्द हुआ तो...

नई दिल्ली, 3 मार्च : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अब नॉकआउट चरण में पहुंच चुका है। सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो चुकी हैं, भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन अगर खराब मौसम के कारण मैच का नतीजा नहीं निकलता है, तो क्या होगा?

रिजर्व डे का प्रावधान

International Cricket Council (ICC) ने सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबलों के लिए ‘रिजर्व डे’ का प्रावधान रखा है। यदि निर्धारित दिन बारिश या खराब मौसम के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता, तो मुकाबला अगले दिन वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से रोका गया था।

रिजर्व डे भी बेकार गया तो?

असली पेच तब फंस सकता है, जब रिजर्व डे पर भी मैच का परिणाम नहीं निकल पाए। ICC के नियमों के अनुसार ऐसी स्थिति में सुपर-8 चरण के प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा। जिस टीम ने अपने सुपर-8 ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया होगा, वही सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी।

सुपर-8 के आंकड़ों के मुताबिक: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ग्रुप-2 में टॉप पर रही थी।, भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रही थी। ऐसे में अगर भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पूरी तरह रद्द हो जाता है, तो नियम के तहत इंग्लैंड को फाइनल की टिकट मिल जाएगी और भारत बिना खेले टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

पहले सेमीफाइनल का समीकरण

पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। अगर यह मैच रद्द होता है, तो दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को फायदा मिलेगा, क्योंकि वह सुपर-8 ग्रुप-1 में शीर्ष पर रही थी, जबकि न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दूसरे स्थान पर थी।

इस तरह सेमीफाइनल मुकाबलों में मौसम की भूमिका बेहद अहम हो सकती है और फाइनल की तस्वीर सुपर-8 के प्रदर्शन पर भी निर्भर कर सकती है।