चंडीगढ़, 9 फरवरी : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत जनवरी माह के दौरान रिश्वतखोरी के 8 अलग-अलग मामलों में 10 सरकारी अधिकारियों तथा एक निजी व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने इस अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार के समूल नाश के लिए ठोस और निरंतर प्रयास किए हैं।
11 आरोपी सरकारी कर्मचारी हैं
उन्होंने बताया कि ब्यूरो द्वारा पिछले महीने विभिन्न सक्षम न्यायालयों में 24 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए गए। इसके अतिरिक्त, भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच के लिए 4 विजिलेंस इंक्वायरी भी दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि 16 आरोपियों के खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 11 आरोपी सरकारी कर्मचारी हैं।
इस संबंध में और विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले महीने के दौरान विभिन्न सक्षम न्यायालयों ने विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दायर किए गए सात रिश्वतखोरी मामलों में फैसले सुनाए, जिनमें 11 व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया। इन दोषियों को 4-4 वर्ष की कैद के साथ-साथ 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया है।

More Stories
4जी/5जी टेलीकॉम से संबंधित चोरियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 17 और गिरफ्तार
कालेज में बड़ी वारदात, युवक ने युवती को मारी गोली, फिर अपनी भी जान ली
वैटरनरी पॉलीक्लीनिकों में खुलेंगे ‘ब्लू क्रास’ स्टोर: गुरमीत सिंह खुडियां