अमृतसर, 10 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि भारत–अमेरिका व्यापार समझौते में देश के किसानों के हितों की पूरी तरह सुरक्षा की गई है और यह समझौता भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रगति के नए द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता देश को विकास की नई मंज़िलों तक ले जाने के लिए एक “रनवे” की तरह काम करेगा। वे आज यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उद्योगों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा अपने लोगों, विशेषकर किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही को समझती है, इसी कारण पार्टी इस व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं से जनता को अवगत करवा रही है। उन्होंने विपक्षी दलों को इस समझौते को लेकर भ्रामक प्रचार करने से आगाह करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जटिल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में देशहित में यह समझौता सफलतापूर्वक किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
भारत अमेरिका को अपने औद्योगिक उत्पाद बेच सकेगा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जहां अमेरिकी राष्ट्रपति “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” (MAGA) के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मेक इंडिया ग्रेट” (MIG) की नीति के तहत यह समझौता इस तरह किया है कि भारत का कृषि क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित रहे। साथ ही भारत अमेरिका को अपने औद्योगिक उत्पाद बेच सकेगा और वहां से आवश्यक नई तकनीक भी प्राप्त कर सकेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर मौजूद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देश के लिए एक अवसर में बदला है। इस समझौते के बाद अमेरिका में भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ हमारे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में सबसे कम रहेगा, जिससे भारत अमेरिकी बाजारों तक अधिक प्रभावी पहुंच बना सकेगा। इससे देश के उद्योग और व्यापार क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
यह भी देखें : डॉ. बलजीत कौर ने नव-नियुक्त भलाई बोर्ड चेयरपर्सन के साथ की पहली

More Stories
डॉ. बलजीत कौर ने नव-नियुक्त भलाई बोर्ड चेयरपर्सन के साथ की पहली बैठक
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लतीफपुरा से अवैध कब्जे हटाए गए
आई.पी.एल. की तर्ज पर पंजाब में शुरु होगी क्रिकेट लीग : मुख्यमंत्री भगवंत मान