February 20, 2026

भारत का अपना ए.आई. डाउनलोड के लिए तैयार, चैट जीपीटी और जेमनी से बेहतर साबित होगा

भारत का अपना ए.आई. डाउनलोड के लिए...

नई दिल्ली, 20 फरवरी : भारत की AI स्टार्टअप कंपनी Sarvam ने अपना नया ऐप Indus by Sarvam लॉन्च किया है, जो अब गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह ऐप भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए कई मामलों में ChatGPT और Gemini से अधिक प्रभावी हो सकता है, खासकर इसकी भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक संदर्भों की गहरी समझ के कारण, जो अन्य लोकप्रिय AI चैटबॉट्स में नहीं मिलती।

हालांकि, ध्यान देने योग्य बात यह है कि वर्तमान में इस ऐप को डाउनलोड तो किया जा सकता है, लेकिन इसके उपयोग को सीमित रखा गया है। उपयोगकर्ताओं को ऐप पर अकाउंट बनाने के बाद इनवाइट कोड साझा करने के लिए कहा जा रहा है। यदि किसी के पास इनवाइट कोड नहीं है, तो उन्हें सूचित किया जा रहा है कि वे कतार में हैं, और उनकी स्थिति जानने के लिए एक नंबर भी प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा, उपयोगकर्ताओं को ऐप में किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए पुनः चेक करने की सलाह दी जा रही है।

एक्सेस करने में अभी लगेगा थोड़ा समय

इस ऐप को इंस्टॉल कर आपसे इनवाइट कोड मांगा जाएगा या फिर आपको कतार में आपकी जगह बता दी जाएगी। कहने का मतलब है कि ऐप को तुरंत अकाउंट बनाते ही एक्सेस कर पाना संभव नहीं है। कंपनी धीरे-धीरे अपने AI ऐप का एक्सेस लोगों तक पहुंचा रही है। ऐसे में अगर आपके पास किसी मौजूदा यूजर का इनवाइट कोड है, तो उसे दर्ज कर आप तुरंत इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं।

अगर ऐस नहीं है, तो आपको आपकी बारी आने का इंतजार करना होगा। कतार में आपको कितना इंतजार करना है, इसका अंदाजा आप अकाउंट बनाने के बाद मिलने वाले नंबर से लगा पाएंगे। आपको ऐक्सेस मिला या नहीं, यह चेक करने के लिए आप कुछ देर में ऐप को चेक कर सकते हैं।

यह भी देखें : पंजाब समेत 22 राज्यों और यूटी में अप्रैल से शुरू हो सकती है ‘एसआईआर’ प्रक्रिया