नई दिल्ली, 3 फरवरी : ईरान में जारी हालात को देखते हुए IndiGo एयरलाइंस ने मंगलवार, 3 जनवरी को एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एयरलाइन ने अपनी उड़ान समय-सारणी में बदलाव करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है।
IndiGo ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
IndiGo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए उसकी उड़ानें 28 फरवरी 2026 तक रद्द रहेंगी। एयरलाइन ने X पर लिखा,
“ट्रैवल एडवाइजरी — ईरान के आसपास की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हम अपने ग्राहकों और क्रू के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अपनी उड़ान समय-सारणी में अतिरिक्त बदलाव कर रहे हैं।”
IndiGo ने आगे कहा, “इन उपायों के तहत त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए IndiGo की उड़ानें 28 फरवरी 2026 तक रद्द कर दी गई हैं। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार वैकल्पिक यात्रा विकल्प चुन सकते हैं या पूर्ण रिफंड प्राप्त करने के लिए https://bit.ly/4rnkK5G पर जा सकते हैं।”
एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे-जैसे स्थिति में बदलाव होगा, उनकी योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाती रहेगी। किसी भी नए अपडेट या बदलाव की जानकारी उनके आधिकारिक संचार माध्यमों के जरिए साझा की जाएगी। IndiGo ने अंत में यात्रियों के धैर्य, समझ और निरंतर विश्वास के लिए आभार जताया।

More Stories
महिलाओं को लेकर तालिबान का नया फरमान, गर्भनिरोधक दवाओं पर रोक
अमेरिका के साथ अच्छी डील, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल
पैसे नहीं मिले तो परिवार वालों को शव देने से किया इनकार, मानवता शर्मसार