गुरुग्राम, 17 अगस्त : साइबर सिटी में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। बदमाशों ने दो दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। जानकारी के मुताबिक, तीन नकाबपोश बदमाशों ने एल्विश के घर के बाहर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
बाइक सवार बदमाश सुबह साढ़े पांच बजे गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित घर के बाहर आए। दरअसल, एल्विश यादव हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया का भी करीबी है। इसलिए इस मामले को राहुल फाजिलपुरिया मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले महीने राहुल फाजिलपुरिया पर भी गोली चलाई गई थी, जिसकी जिम्मेदारी सुनील सरधानिया ने ली थी।
यह भी देखें : किश्तवाड़ के बाद कठुआ में बादल फटा, 4 लोगों की मौत और 6 घायल

More Stories
Iran-Israel Conflict: हमलों के बीच ईरान में फंसे कश्मीरी छात्र
भारत के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अलर्ट पर, उड्डयन मंत्री की हाई-लेवल बैठक
ईरान का मुँहतोड़ जवाब: इज़राइल, UAE में अमेरिकी सैन्य अड्डा निशाने पर