नई दिल्ली, 12 मार्च : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी तेल टैंकर “सेफसी विष्णु” पर आत्मघाती नाव से हमला कर दिया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि अन्य भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को इराक के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास अमेरिकी स्वामित्व वाले और मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले तेल टैंकर “सेफसी विष्णु” पर ईरान की एक आत्मघाती नाव (सुसाइड बोट) से हमला किया गया। इस हमले में टैंकर को गंभीर नुकसान पहुंचा और एक भारतीय नागरिक की जान चली गई।
मृतक भारतीय की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं
रिपोर्ट के मुताबिक हमले में मारे गए भारतीय नागरिक के नाम का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि हमले के समय जहाज पर कई भारतीय क्रू सदस्य मौजूद थे। टैंकर पर सवार बाकी 27 क्रू सदस्य और कर्मचारी को बचाकर इराक के बसरा शहर ले जाया गया है। जहाज का संचालन करने वाली कंपनी सेफसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कंपनी भारतीय नागरिक की मौत से बेहद दुखी है।
भारत सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग
कंपनी ने भारत सरकार से इस हमले की कड़ी निंदा करने की अपील की है। साथ ही पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच इस क्षेत्र में समुद्री जहाजों पर काम करने वाले क्रू सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
यह भी देखें : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

More Stories
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में खारिज
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हरीश राणा को इच्छामृत्यु देने की तैयारी