नई दिल्ली, 1 मार्च : इज़राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण मध्य पूर्व में हालात गंभीर हो गए हैं। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार 1 मार्च 2026 को आयातुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की पुष्टि की गई है। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, जिसका सीधा असर वैश्विक हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है।
एयर इंडिया ने रद्द की लंबी दूरी की उड़ानें
मध्य पूर्व के एयरस्पेस में पाबंदियों और रूट डायवर्जन की स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने 1 मार्च की अपनी कई प्रमुख अंतरमहाद्वीपीय उड़ानें एहतियातन रद्द कर दी हैं। एयरलाइन के अनुसार यह कदम यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।
1 मार्च को रद्द की गई प्रमुख उड़ानें:
- दिल्ली–लंदन / लंदन–दिल्ली: AI161/AI162, AI111/AI112
- मुंबई–लंदन / लंदन–मुंबई: AI129/AI128
- अमृतसर–लंदन (गैटविक) / लंदन–अमृतसर: AI169/AI170
- दिल्ली–न्यूयॉर्क / न्यूयॉर्क–दिल्ली: AI101/AI102
- मुंबई–न्यूयॉर्क / न्यूयॉर्क–मुंबई: AI119/AI116
- दिल्ली–शिकागो / शिकागो–दिल्ली (वियना मार्ग): AI127/AI126
- दिल्ली–टोरंटो / टोरंटो–दिल्ली (वियना मार्ग): AI187/AI188, AI189/AI190
- दिल्ली–फ्रैंकफर्ट / फ्रैंकफर्ट–दिल्ली: AI205/AI206
- दिल्ली–पेरिस / पेरिस–दिल्ली: AI143/AI142, AI147/AI148
दुबई एयरपोर्ट पर परिचालन ठप
दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हुए ड्रोन हमले के बाद दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उड़ानों का संचालन अगली सूचना तक रोक दिया गया है। भारतीय विमानन नियामक DGCA ने एयरलाइनों को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह जारी की है।
यात्रियों को भी परामर्श दिया गया है कि वे फिलहाल एयरपोर्ट न जाएं और अपनी उड़ान की नवीनतम स्थिति जानने के लिए संबंधित एयरलाइन से सीधे संपर्क करें। वर्तमान हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर निकले यात्रियों को सतर्क रहने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी जा रही है।
यह भी देखें : इटली में रोज दर्जनों बच्चे लापता, विदेशी नाबालिगों की संख्या अधिक

More Stories
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के बीच ICC ने सक्रिय की आपात यात्रा योजना
इटली में रोज दर्जनों बच्चे लापता, विदेशी नाबालिगों की संख्या अधिक
अली ख़ामेनेई के परिवार के मारे जाने की खबर, ईरान की सड़कों पर जश्न