कानपुर, 12 फरवरी : कानपुर की वीआईपी रोड पर हुए सनसनीखेज लैंबॉर्गिनी हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मशहूर तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। यह दुर्घटना चार दिन पहले हुई थी, जब तेज रफ्तार और बेकाबू लैंबॉर्गिनी हुराकैन ने कई वाहनों और राहगीरों को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
हादसे के बाद लग्जरी कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान यह सवाल उठा कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था। शिवम मिश्रा के परिवार और वकील ने दावा किया था कि वाहन मोहन नामक ड्राइवर चला रहा था। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर स्पष्ट किया कि दुर्घटना के समय शिवम मिश्रा ही ड्राइविंग सीट पर मौजूद था।
आत्मसमर्पण की कोशिश खारिज
ड्राइवर द्वारा अदालत में आत्मसमर्पण करने की कोशिश को भी पुलिस ने खारिज कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने लैंबॉर्गिनी कार को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह भी देखें : क्विक-कॉमर्स सेक्टर में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में 21% की बढ़ोतरी

More Stories
सोने चांदी की कीमतों में एक बार फिर आई गिरावट
क्विक-कॉमर्स सेक्टर में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में 21% की बढ़ोतरी
बढ़ते विवाद या घटता स्टारडम? ‘भागम भाग 2’ से बाहर हुए गोविंदा