जालंधर, 6 अप्रैल : जालंधर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शहर के प्रमुख स्कूलों डी.पी.एस. (DPS), मायर वर्ल्ड स्कूल और एम.जी.एन. (MGN) स्कूल को ई-मेल भेजकर उनकी इमारतों को निशाना बनाने की बात कही गई है। धमकी भरी ई-मेल में B. R. Ambedkar की प्रतिमाओं को उड़ाने की बात भी कही गई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम पर धमकी
‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजी गई इस ई-मेल में Bhagwant Mann और Arvind Kejriwal को जान से मारने की धमकी दी गई है। मेल में दावा किया गया है कि दोनों नेताओं को बम से उड़ाया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले 16 मार्च को भी शहर के कई स्कूलों—ए.पी.जे. स्कूल रामा मंडी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सी.टी. वर्ल्ड पब्लिक स्कूल और कैंब्रिज को-एड स्कूल को इसी तरह की धमकियां मिली थीं।
वैसाखी पर हमले की साजिश का दावा
पहले भेजी गई ई-मेल में यह भी दावा किया गया था कि Vaisakhi के दिन बड़े हमले की योजना बनाई गई है। इसमें खास तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं को निशाना बनाने की बात कही गई थी। लगातार मिल रही इन धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
यह भी देखें : चंडीगढ़ के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची

More Stories
चंडीगढ़ के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची
सुखबीर बादल ‘बंद बुद्धि’ हैं: सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर तीखा हमला
सीएम की जैतो रैली से पहले 1158 सहायक प्रोफेसरों की हिरासत पर विवाद गर्माया