चंडीगढ़, 6 अप्रैल : पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। राजपाल की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग द्वारा जारी ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
जालंधर-पटियाला में अहम बदलाव
इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा दो प्रमुख अधिकारियों के तबादले को लेकर है। हिमांशु अग्रवाल को जालंधर से हटाकर पटियाला का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि वरजीत वालिया को पटियाला से जालंधर का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए कंवलप्रीत बराड़ को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन और फरीदकोट मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
जिला स्तर पर कई नियुक्तियां
- बबीता को कृषि आयुक्त के साथ फिरोजपुर मंडल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
- हरप्रीत सिंह सूदन को खेल एवं युवा सेवाएं विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।
- अभिजीत कपलिश को माइनिंग एवं भू-विज्ञान विभाग का निदेशक बनाया गया है।
- अमित कुमार पंचाल को श्री मुक्तसर साहिब का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
- आकाश बंसल को कपूरथला का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है।
जालंधर में ADC की नियुक्ति
इसके अलावा तेजदीप सिंह सैणी को जालंधर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) नियुक्त किया गया है, जबकि जसबीर सिंह II को अतिरिक्त सचिव, सामान्य प्रशासन एवं समन्वय विभाग के साथ अतिथि सत्कार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत अपने नए पदों पर कार्यभार संभालें। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में शासन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

More Stories
बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की संभावना; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
हाईकोर्ट का फैसला: माइनिंग माफिया से जुड़े अफसरों पर कार्रवाई के आदेश
मुख्यमंत्री ने बारिश से बर्बाद हुई फसल की विशेष गिरदावरी के आदेश दिए