चंडीगढ़, 25 फरवरी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के बुज़ुर्ग नागरिकों को समाज की अनमोल धरोहर मानते हुए उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक भलाई सुनिश्चित करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। सूबा स्तरीय मुहिम “साढ़े बुजुर्ग साढां मान” के तहत लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविरों में अब तक 16,000 से अधिक बुज़ुर्गों का पंजीकरण कर उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है।
7.86 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री Baljit Kaur ने जानकारी देते हुए बताया कि सीनियर सिटिजन एक्शन प्लान के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वास्थ्य जांच कैंपों और संबंधित गतिविधियों हेतु 7.86 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
हजारों बुज़ुर्गों को मिला स्वास्थ्य लाभ
कैंपों के दौरान : 4,543 बुज़ुर्गों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, 2,071 का आर्थोपेडिक जांच, 3,705 की नेत्र जांच, 1,129 ने योग सत्रों में भाग लिया, 1,489 ने होम्योपैथिक उपचार, 2,054 ने आयुर्वेदिक सेवाओं व सहायक उपकरणों का लाभ लिया।
पेंशन, कार्ड और सहायक उपकरणों की सुविधा
अलीमको योजना के तहत 243 बुज़ुर्ग पंजीकृत हुए, जिनमें से 89 को व्हीलचेयर, चश्मे और श्रवण यंत्र वितरित किए गए। इसके अलावा 355 बुज़ुर्गों के बुढ़ापा पेंशन फॉर्म भरे गए, 393 को सीनियर सिटिजन कार्ड जारी किए गए। राज्य के अधिकांश जिलों जैसे अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और पटियाला में कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि फरीदकोट और संगरूर में जल्द आयोजन किया जाएगा।
एक ही छत के नीचे कई सेवाएं
इन शिविरों में मोतियाबिंद सर्जरी, मुफ्त सहायक उपकरण वितरण, पेंशन सुविधा, सीनियर सिटिजन कार्ड, योग कैंप, कानूनी जागरूकता कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई गईं। 2,187 बुज़ुर्गों को ‘मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटिजन एक्ट-2007’ के बारे में जागरूक किया गया। डा. बलजीत कौर ने कहा कि बुज़ुर्गों की देखभाल करना सरकार की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि परिवार और समाज मिलकर बुज़ुर्गों को इन शिविरों तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग करें।
यह भी देखें : डा. बलबीर सिंह ने पदोन्नत एसएमओज़ के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया

More Stories
हरियाणा में नशा रोकने के लिए कड़े कदम, खेलों से युवाओं को जोड़ने की पहल
डेरा की संपत्ति सार्वजनिक करने के फैसले पर हाईकोर्ट बोला निजी जागीर नहीं
अकाली और कांग्रेस ने बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा : भगवंत सिंह मान