नई दिल्ली, 30 नवम्बर : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम 5.30 बजे तक चलेगा। इन चुनावों से राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं का मूड, खासकर इस साल के शुरू में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी जीत के बाद, सामने आने की उम्मीद है। राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 रिक्त वार्डों के लिए हुए उपचुनाव में रविवार सुबह 9:30 बजे तक 5.40 प्रतिशत मतदान हुआ।
राज्य चुनाव आयोग ने 12 उपचुनावों के लिए 143 मतदान केंद्रों पर 580 बूथ बनाए हैं। चुनाव आयोग के कुल 2,320 कर्मचारी, 580 होमगार्ड और 2,265 अन्य कर्मी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 13 कंपनियों के साथ चुनाव प्रक्रिया को संचालित कर रहे हैं। 26 महिलाओं सहित कुल 51 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपत्र के माध्यम से होगा।
भाजपा ने सबसे ज़्यादा 8 महिला उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, उसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने 6 और कांग्रेस ने 5 महिला उम्मीदवार उतारे हैं। इन चुनावों पर सबकी नज़र है क्योंकि फ़रवरी में हुए विधानसभा चुनावों के बाद आप और भाजपा एक बार फिर आमने-सामने होंगे।
यह भी देखें : चक्रवात दित्वा: उड़ानें रद्द, रेल सेवाएं प्रभावित, प्रशासन अलर्ट पर…

More Stories
खामनेई की मौत पर चुप्पी, पश्चिम एशिया पर क्या है भारत की नई कूटनीति?
हवाई जहाज की सीट पर लगा था ‘बॉम्ब ब्लॉकर’, फोटो देख हैरान रह गए लोग
होली पर दिल्ली में खुली रहेंगी शराब की दुकानें, ‘ड्राई-डे’ की नई सूची