चंडीगढ़, 13 मई 2026: देश में महंगाई के बोझ के बीच अब दूध भी आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें 14 मई से लागू हो गई हैं।
मदर डेयरी ने बताया कि पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की लागत करीब 6 प्रतिशत बढ़ गई है। चारे, परिवहन और अन्य खर्चों में वृद्धि के कारण कंपनी पर लागत का दबाव बढ़ा। कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई लागत का सिर्फ एक हिस्सा ही उपभोक्ताओं पर डाला गया है ताकि किसानों और ग्राहकों के हितों में संतुलन बना रहे।
मदर डेयरी की 75 से 80 प्रतिशत आय सीधे किसानों को दूध खरीद पर खर्च होती है।
टोकन दूध: ₹58 प्रति लीटर (पहले ₹56)
फुल क्रीम दूध: ₹72 प्रति लीटर (पहले ₹70)
यह भी देखें: सावधान! आपके चेहरे पर मुहांसों का कारण कहीं दूध तो नहीं?

More Stories
DRDO ने लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया
कर्नाटक के मैसूर में बार और रेस्तरां में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 7 झुलसे
दिल्ली के नेहरू विहार में रंगदारी से इनकार करने पर AAP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या