February 18, 2026

मोहाली नगर निगम चुनाव : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की रोक बरकरार

मोहाली नगर निगम चुनाव...

एसएएस नगर (मोहाली), 18 फरवरी : मोहाली नगर निगम चुनावों पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक अगली सुनवाई तक जारी रहेगी। अदालत के आदेशानुसार चुनाव प्रक्रिया को फिलहाल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। मामला अब मार्च महीने के तीसरे सप्ताह तक टल गया है। अगली सुनवाई के दौरान ही यह तय किया जाएगा कि चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए या नहीं। हाईकोर्ट के इस फैसले से नगर निगम चुनावों की तैयारियों पर अस्थायी विराम लग गया है और राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर भी असर पड़ सकता है।