November 20, 2025

सावन में इन राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा, शुरू हो रहा है सुनहरा समय

सावन में इन राशियों पर बरसेगा पैसा ही...

चंडीगढ़, 28 जून : 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है। शिव भक्तों के लिए यह महीना बेहद खास होता है। सावन के महीने में भोलेनाथ के लिए सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी सावन का महीना खास होने वाला है।

सावन के महीने में दो बड़े ग्रह वक्री चाल चलने जा रहे हैं। न्याय के देवता शनिदेव महाराज और ग्रहों के राजकुमार बुध दोनों ही सावन के महीने में वक्री चाल चलेंगे। जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं जिनका इन ग्रहों के वक्री होने से सुनहरा समय शुरू हो जाएगा। सावन में वक्री शनि-बुध की युति करीब 30 साल बाद हो रही है।

शनि गोचर 2025

13 जुलाई 2025 से शनि वक्री हो रहे हैं। शनि 13 जुलाई 2025 को सुबह 09 बजकर 36 मिनट पर वक्री होंगे। शनि देव अभी मीन राशि में हैं। मीन राशि में शनि की वक्री चाल कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकती है।

बुध गोचर 2025 ग्रहों के राजकुमार बुध 21 जुलाई, सोमवार को शाम 7.30 बजे कर्क राशि में अस्त हो जाएंगे। बुध वर्तमान में कर्क राशि में हैं।
इन राशियों के लिए चांदी

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यह समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। अगर आपने पहले कहीं पैसा निवेश किया है तो उससे लाभ मिलने के संकेत हैं। साथ ही नौकरी में पदोन्नति या वेतन में वृद्धि भी हो सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए यह समय बहुत शुभ है। इस दौरान कर्क राशि के लोगों के बिगड़े काम बन सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। पुराने निवेश में बड़ा लाभ हो सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि – मीन राशि वालों के लिए यह समय बहुत भाग्यशाली रहेगा। इन दोनों ग्रहों के गोचर के बाद मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपके काम पूरे होंगे। आप सोने में निवेश कर सकते हैं, यह समय आपके लिए शुभ है।