April 6, 2026

सऊदी अरब में एक हफ्ते में 14,000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

सऊदी अरब में एक हफ्ते में 14,000 से...

रियाद, 6 अप्रैल: सऊदी अरब की सुरक्षा एजेंसियों ने देशभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान हजारों अवैध रूप से रह रहे लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने निवास, श्रम और सीमा कानूनों के पालन को सख्त करते हुए चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने वालों की मदद करने वालों को भी कड़ी सजा दी जाएगी। गृह मंत्रालय के अनुसार 26 मार्च से 1 अप्रैल के बीच चलाए गए संयुक्त जांच अभियानों में कुल 14,242 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विभिन्न कानूनों के उल्लंघन के मामले

गिरफ्तार लोगों में 7,884 लोग निवास कानून उल्लंघन से जुड़े, 3,948 लोग सीमा सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में, 2,410 लोग श्रम कानून के उल्लंघन में शामिल पाए गए।3,815 लोगों को यात्रा दस्तावेज लेने के लिए उनके दूतावासों में भेजा गया। 6,808 लोगों को अपनी यात्रा बुकिंग पूरी करने के निर्देश दिए गए। 6,285 लोगों को पहले ही देश से निकाला जा चुका है। इस दौरान 29 लोगों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे अवैध रूप से देश छोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

मदद करने वालों पर भी कार्रवाई

सुरक्षा बलों ने 25 ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जो अवैध प्रवासियों को ठहरने, परिवहन या रोजगार की सुविधा दे रहे थे। फिलहाल 36,365 विदेशी नागरिक जिनमें 32,309 पुरुष और 4,056 महिलाएं शामिल हैं कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। 15 साल तक की जेल, 10 लाख सऊदी रियाल तक का जुर्माना। साथ ही ऐसे मामलों में इस्तेमाल किए गए वाहन और संपत्तियां भी जब्त की जा सकती हैं।

यह भी देखें : ईरान को लेकर बयान पर अमेरिका में घिरे ट्रंप, नेताओं ने की कड़ी आलोचना