April 9, 2026

लेबनान में इज़राइल के हमले में 250 से ज्यादा लोगों की मौत

लेबनान में इज़राइल के हमले में ...

बेरूत, 9 अप्रैल : ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बावजूद पश्चिम एशिया में हालात सामान्य नहीं हुए हैं। Israel ने Lebanon की राजधानी Beirut समेत कई इलाकों में हवाई हमले किए। इन हमलों में अधिकारियों के मुताबिक कम से कम 254 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,165 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हमलों के बाद लेबनान ने गुरुवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है।

लेबनान को युद्धविराम में नहीं किया शामिल

इज़राइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि लेबनान को युद्धविराम समझौते में शामिल नहीं किया जाएगा, जिसके चलते वहां सैन्य कार्रवाई जारी है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे युद्धविराम और इज़राइल के जरिए जारी युद्ध में से किसी एक को चुनना होगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अराघची ने कहा कि अमेरिका एक साथ युद्धविराम और युद्ध दोनों नहीं चला सकता। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया लेबनान में हो रही हिंसा को देख रही है। ईरान ने कहा कि अब फैसला अमेरिका के हाथ में है और यह देखा जाएगा कि वह अपने वादों पर कितना खरा उतरता है।

यह भी देखें : आर्टेमिस II मिशन : अंतरिक्ष में फ्रेंच भाषा सुनना गर्व का क्षण : प्रधानमंत्री कार्नी