बठिंडा, 9 नवम्बर : जिले के गांव नेहियांवाला के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। थाना नेहियांवाला पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गांव बल्लूआना निवासी अमरजीत कौर ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में बताया कि 7 नवंबर को उसका पति गुरप्रीत सिंह मोटरसाइकिल पर गांव नेहियांवाला की तरफ जा रहा था।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में उसके पति गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखें : समलैंगिक साथी के साथ मिल कर मां ने किया पुत्र का कत्ल!

More Stories
कमल कौर भाबा हत्या मामला: मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों यूएई से गिरफ्तार
DIG हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
इंस्पेक्टरों की हड़ताल से गेहूं खरीद ठप, मंडियों में फंसे किसान