नागपुर, 1 मार्च : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह एक विस्फोटक निर्माण फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। हादसा कातोल तहसील के राउलगांव स्थित SBL Energy Limited में हुआ, जो माइनिंग और औद्योगिक उपयोग के लिए विस्फोटक सामग्री तैयार करती है।
डिटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ धमाका
कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार विस्फोट सुबह करीब 7:00 से 7:15 बजे के बीच फैक्ट्री की डिटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और दूर तक धमाके की आवाज सुनी गई। धमाके के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया है।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका तकनीकी खामी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। कंपनी प्रबंधन ने कहा है कि वे जल्द ही विस्तृत बयान जारी करेंगे। इस घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

More Stories
Iran-Israel Conflict: हमलों के बीच ईरान में फंसे कश्मीरी छात्र
भारत के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अलर्ट पर, उड्डयन मंत्री की हाई-लेवल बैठक
ईरान का मुँहतोड़ जवाब: इज़राइल, UAE में अमेरिकी सैन्य अड्डा निशाने पर