ओस्लो, 20 अगस्त : नॉर्वे के क्राउन प्रिंस के बेटे मारियस ब्रोग होबी पर चार महिलाओं के साथ बलात्कार का आरोप लगा है। होबी की माँ नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे मेरिट हैं और उनके सौतेले पिता क्राउन प्रिंस हाकोन हैं। होबी को अगले साल बलात्कार के चार मामलों में सज़ा सुनाए जाने की उम्मीद है। अगर वह दोषी पाया जाता है, तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है। होबी के खिलाफ आरोप सोमवार को सार्वजनिक किए गए। उसकी पूर्व साथी ने भी उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है।
तीन महिलाओं ने होबी पर उनके गुप्तांगों की तस्वीरें लेने का आरोप लगाया है। यह कृत्य उनकी इच्छा के विरुद्ध, उनकी सहमति के बिना किया गया। होबी पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया है। होबी के वकील पीटर सेकुलिक ने कहा, “मेरे मुवक्किल यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों से इनकार करते हैं। वह अदालत में अपना विस्तृत बयान दर्ज कराएँगे।”
यह भी देखें :यू.एन में भारत ने कहा पाकिस्तानी फौज ने 1971 में महिलाओं पर अत्याचार किए

More Stories
S-400 एयर डिफेंस सिस्टम पर भारत के दांव पर ब्रिटिश एक्सपर्ट की चेतावनी
रशियन तेल की आढ़ में भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगा सकता है ट्रंप
दस्तावाजों में खुलासा : भारत से बचाने के लिए अमेरिका समक्ष गिड़गिड़ाया पाकिस्तान