वाशिंगटन, 13 जुलाई : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को यूरोपीय संघ (ईयू) और मेक्सिको के उत्पादों पर 30 फीसदी टैरिफ (आयात कर) लगाने की घोषणा की। बढ़ा हुआ टैक्स एक अगस्त से प्रभावी होगा। ट्रंप ने अपने इंटरनेट अकाउंट पर अमेरिका के इन दो सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों पर टैक्स बढ़ाने की घोषणा की। ट्रंप की यह घोषणा अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की उनकी योजना का हिस्सा है।
उन्होंने 2024 में अपने चुनाव अभियान के दौरान अपनी इस योजना का जिक्र किया था और इस साल राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से वह लगातार इस पर काम कर रहे हैं। मेक्सिको के राष्ट्रपति को लिखे पत्र में ट्रंप ने कहा है कि मेक्सिको हमारी सीमा को सुरक्षित करने में मददगार साबित हो सकता है लेकिन वह मदद नहीं कर रहा है।
इसलिए हम यह कड़ा फैसला ले रहे हैं। याद रहे कि मेक्सिको अमेरिका का पड़ोसी देश है, वहीं यूरोपीय संघ को लिखे पत्र में ट्रंप ने कहा है कि ईयू के साथ व्यापार में अमेरिका को जो नुकसान हुआ है, उससे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। याद रहे कि ईयू में यूरोप के 27 देश शामिल हैं।
यह भी देखें : ट्रम्प ने इन देशों पर लगाया 30 प्रतिशत से अधिक टैरिफ और भारत पर?

More Stories
ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव को अमेरिका ने किया खारिज, व्हाइट हाउस ने बताया ‘हास्यास्पद’
यूके ने बढ़ाई वीज़ा फीस, भारतीय आवेदकों पर बढ़ेगा बोझ
धोखाधड़ी के आरोप में कनाडा के पूर्व लॉ डीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी