लुधियाना, 4 फरवरी : तकनीक के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक दंपती ने कथित तौर पर अपने ही नजदीकी रिश्तेदार की बेटी की आपत्तिजनक फर्जी तस्वीरें तैयार कर उसे ब्लैकमेल किया। आरोप है कि इन तस्वीरों को ऑनलाइन डालने की धमकी देकर लड़की से लाखों रुपये वसूले गए। जब पीड़िता के पिता को इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस डिवीजन-6 में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
एआई से बनाई गईं फर्जी तस्वीरें
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बयान दिया कि आरोपी राघव और उसकी पत्नी सिमरनजीत कौर उर्फ सिमरन उसके नजदीकी रिश्तेदार हैं। दोनों ने साजिश रचकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दुरुपयोग करते हुए उसकी जाली और आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कीं। आरोप है कि इन तस्वीरों के जरिए दंपती ने लड़की से लाखों रुपये की उगाही की। बावजूद इसके, बाद में उन्होंने तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।
आईटी एक्ट और बीएनएस के तहत केस दर्ज
पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य एकत्र करने के बाद जालंधर निवासी राघव और उसकी पत्नी सिमरनजीत कौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार के अनुसार, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
यह भी देखें : लाडोवाल टोल के पास NH-44 की बदहाल हालत बन रही हादसों की वजह

More Stories
लुधियाना से गुजरात जा रही पंजाब मार्का शराब से भरा ट्रक राजस्थान में जब्त
मुख्यमंत्री मान का डेरा सियासत पर तंज, एक्स पोस्ट से मचा सियासी हलचल
लाडोवाल टोल के पास NH-44 की बदहाल हालत बन रही हादसों की वजह