लुधियाना, 17 फरवरी : लुधियाना महानगर में नाबालिग बच्ची से जुड़ी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के अनुसार 21 मार्च 2025 को थाना कूम कलां में आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकतें की थीं।
समझौते के लिए बनाया जा रहा था दबाव
परिवार का कहना है कि केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पक्ष लगातार समझौते का दबाव बना रहा था और जान से मारने की धमकियां दे रहा था। अब आरोप है कि 10 फरवरी को आरोपी के भाई ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में नाबालिग की आपत्तिजनक वीडियो क्लिप जानबूझकर वायरल कर दी, ताकि परिवार को समझौते के लिए मजबूर किया जा सके।
वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार को सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ा है। परिवार का कहना है कि वे मानसिक रूप से भी बेहद परेशान और आहत हैं।
आईटी एक्ट के तहत नया मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर थाना कूम कलां पुलिस ने हैदर नगर निवासी मुंदर सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, हालांकि अभी तक वह गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।
थाना कूम कलां के प्रभारी परमदीप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो से जुड़े डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। मामले की तकनीकी जांच भी जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
यह भी देखें : केजरीवाल को पंजाबियों ने आज आईना दिखा दिया: हरसिमरत कौर बादल

More Stories
कादियां से शिरोमणि अकाली दल ने फूंका चुनावी बिगुल
लुधियाना में 40 वर्षीय महिला मजदूर पर एसिड अटैक
केजरीवाल को पंजाबियों ने आज आईना दिखा दिया: हरसिमरत कौर बादल