नई दिल्ली/मोस्को : हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस स्थिति को देखते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी नागरिकों और अधिकारियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुतिन ने अपने नागरिकों से भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित संघर्ष की स्थिति में सावधानी बरतने और सतर्क रहने को कहा है।
रूसी विदेश मंत्रालय ने भी मास्को से एक आपातकालीन संदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच ‘किसी भी समय’ युद्ध छिड़ सकता है। मास्को ने दोनों देशों से संयम बरतने का आग्रह किया है, लेकिन चेतावनी दी है कि स्थिति बहुत नाजुक है और कोई भी छोटी सी घटना बड़े संघर्ष का कारण बन सकती है।
अपने राजनयिकों को किया अलर्ट
इस बीच, रूस ने भी अपने राजनयिकों को सतर्क रहने का आदेश दिया है और कहा है कि दक्षिण एशिया में स्थित सभी रूसी मिशन स्थिति पर नजर रखें। रूस ने अपने नागरिकों को फिलहाल भारत और पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सलाह दी है। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए।
यह भी देखें :https://bharatdes.com/this-is-no-joke-ganguly-on-india-pakistan-cricket-ties-breaking/

More Stories
बर्मिंघम नहीं उतर सका विमान, फ्यूल इमरजेंसी में एयर इंडिया फ्लाइट लंदन डायवर्ट
ईडी की रेड पर दिल्ली से बंगाल तक हंगामा, कोलकाता हाईकोर्ट में सुनवाई टली
S-400 एयर डिफेंस सिस्टम पर भारत के दांव पर ब्रिटिश एक्सपर्ट की चेतावनी