चंडीगढ़, 9 अप्रैल : पंजाब सरकार ने आज से पूरे राज्य के 18,000 सरकारी स्कूलों में एक ऑनलाइन हाजिरी ट्रैकिंग सिस्टम लागू कर दिया है। इस सिस्टम के तहत यदि कोई बच्चा स्कूल से अनुपस्थित रहता है, तो उसके माता-पिता को तुरंत संदेश भेजा जाएगा।
अनुपस्थिति पर अभिभावकों से सीधा संपर्क
नए सिस्टम के अनुसार, यदि कोई बच्चा तीन दिनों से अधिक समय तक अनुपस्थित रहता है, तो स्कूल द्वारा माता-पिता को फोन किया जाएगा। यदि अनुपस्थिति जारी रहती है, तो 15 दिनों के बाद जिला और फिर मुख्यालय स्तर के अधिकारी भी अभिभावकों से संपर्क करेंगे। यह जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम आज से शुरू किया गया है और इससे बच्चों की सुरक्षा भी मजबूत होगी। यह व्यवस्था सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को कवर करेगी।
‘समर्थ प्रोजेक्ट’ की भी शुरुआत
राज्य के सरकारी स्कूलों में लगभग 30 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इस दौरान ‘समर्थ प्रोजेक्ट’ की भी शुरुआत की गई है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि जब वे 2022 में मंत्री बने थे, तब उन्हें जानकारी मिली कि सितंबर या अक्टूबर तक भी स्कूलों में पाठ्य-पुस्तकें नहीं पहुंच पाती थीं और छात्रों को फोटोकॉपी के सहारे पढ़ाई करनी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष फरवरी में ही स्कूलों में किताबें पहुंचा दी गईं। इसके बाद निजी स्कूलों की तरह किताबों के बंडल तैयार कर 1 अप्रैल को विद्यार्थियों को सौंप दिए गए, जिससे पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो गई।
यह भी देखें : बैंक घोटाला मामला : हरियाणा सरकार ने 3 IAS अधिकारी निलंबित किए

More Stories
बैंक घोटाला मामला : हरियाणा सरकार ने 3 IAS अधिकारी निलंबित किए
नशा तस्कर की मदद के आरोप में 5 पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज
‘डंकी’ रूट से विदेश भेजने का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, 7 पर केस दर्ज