चंडीगढ़, 26 अगस्त : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के लोगों को दिए जा रहे मुफ़्त राशन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने केंद्र पर राज्य के 55 लाख लोगों को दिए जा रहे मुफ़्त राशन को रोकने की ‘साज़िश’ रचने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के साथ की जा रही दादागिरी के ख़िलाफ़ राज्य के लोगों के नाम एक खुला पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में वोट चुराने के बाद राशन चुराने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह भाजपा को ऐसा नहीं करने देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया है कि राज्य के 55 लाख लोगों को मिलने वाला मुफ़्त राशन बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में 1.53 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है लेकिन भाजपा सरकार ने 55 लाख लोगों की यह सुविधा समाप्त करने का फ़ैसला किया है। इस तरह हर तीन में से एक गरीब परिवार को राशन मिलना बंद हो जाएगा। यह सिर्फ़ सरकारी फ़ैसला नहीं बल्कि पंजाब के ग़रीबों, मज़दूरों, किसानों और आम परिवारों पर सीधा हमला है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जुलाई से राज्य के 23 लाख ग़रीब लोगों का राशन यह कहकर रोक दिया कि उन्होंने ईकेवाईसी नहीं करवाई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सितंबर से लगभग 32 लाख और पंजाबियों का राशन बंद करने जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री मान की जत्थेदार से स्पष्टीकरण के समय लाइव टेलीकास्ट की अपील
पहाड़ों में बर्फबारी से बर्फीली हवाओं ने से पंजाब में बढ़ी सर्दी
NIA कोर्ट ने आतंकी गोल्डी बराड़ को भगोड़ा घोषित किया