March 27, 2026

युद्ध विराम की खबरों के बीच फिर आपस में भिड़े पाकिस्तान-अफगानिस्तान

युद्ध विराम की खबरों के बीच फिर आपस...

इस्लामाबाद, 27 मार्च : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है और संघर्ष दोबारा शुरू हो गया है, जिससे स्थायी युद्धविराम की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंदराबी ने कहा कि 23 और 24 मार्च की रात के बीच युद्धविराम समाप्त हो गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफगान तालिबान के खिलाफ कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक आतंकवाद के खतरे को पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाता।

दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप

पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवादियों को पनाह दे रहा है, जबकि काबुल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे पाकिस्तान की आंतरिक समस्या बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्वी अफगानिस्तान में संघर्ष के दौरान दो नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। सऊदी अरब, तुर्की और कतर की मध्यस्थता के बाद दोनों देशों ने ईद-उल-फितर से पहले अस्थायी युद्धविराम का ऐलान किया था, लेकिन यह ज्यादा समय तक कायम नहीं रह सका।

तोरखम बॉर्डर अस्थायी रूप से खोला गया

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में स्थित तोरखम बॉर्डर को गुरुवार को अस्थायी रूप से खोल दिया गया, ताकि सैकड़ों अफगान शरणार्थी अपने देश लौट सकें। पाकिस्तान में इस समय 20 लाख से ज्यादा अफगान शरणार्थी रह रहे हैं। इस्लामाबाद ने साफ किया है कि वैध वीजा धारकों को छोड़कर बाकी सभी अफगान नागरिकों को देश छोड़ना होगा।

यह भी देखें : बांग्लादेश में बड़ा हादसा: बस नदी में गिरी, 24 की मौत, कई लापता