इस्लामाबाद, 7 फरवरी : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर विवादित बयान देकर भारत–पाक तनाव को हवा देने की कोशिश की है। गुरुवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि एक दिन कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा। शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में कहा, “पाकिस्तान मजबूती से कश्मीरियों के साथ खड़ा है और जम्मू-कश्मीर विवाद का समाधान कश्मीर के लोगों की इच्छा के अनुसार होना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान कश्मीरी जनता के समर्थन में हमेशा आवाज़ उठाता रहेगा।
UNSC प्रस्तावों का दिया हवाला
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि “जम्मू-कश्मीर विवाद का समाधान केवल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्तावों को लागू करके ही संभव है।”
उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने कश्मीर को देश की “लाइफ लाइन” बताया था।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ का किया ज़िक्र
शहबाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि इस संघर्ष के बाद कश्मीर मुद्दा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पूरी मजबूती से उभरा है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के इन दावों को लगातार खारिज किया है। भारत का स्पष्ट रुख है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश का अभिन्न अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे। नई दिल्ली ने दो टूक कहा है कि इस मुद्दे पर किसी भी तरह की बाहरी दखलअंदाज़ी स्वीकार नहीं की जाएगी।
यह भी देखें : भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार ढांचा तय, आयात शुल्क घटकर 18 प्रतिशत

More Stories
भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार ढांचा तय, आयात शुल्क घटकर 18 प्रतिशत
इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में धमाका, 69 की मौत; 169 से अधिक घायल
सोने-तांबे के खनन के लिए पाकिस्तान में अमेरिका का 1.3 अरब डॉलर का निवेश