October 6, 2025

पापा आखिरी बार सेट पर… बर्फी की 13वीं सालगिरह पर प्रियंका चोपड़ा का इमोशनल पोस्ट वायरल

पापा आखिरी बार सेट पर… बर्फी की 13वीं सालगिरह...

नई दिल्ली, 10 अगस्त: निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म “बर्फी” हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, इलियाना डिक्रूज और रणबीर कपूर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएँ निभाई हैं। खासकर प्रियंका का ऑटिज्म स्पेक्ट्रम से ग्रस्त लड़की झिलमिल का किरदार सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा।

हाल ही में ‘बर्फी’ ने अपनी रिलीज़ के 13 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के कई सोशल मीडिया पोस्ट सामने आए हैं, जिनमें से कुछ उनके पिता आकाश चोपड़ा से जुड़े हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया खास पोस्ट

बर्फी की रिलीज़ के 13 साल पूरे होने के मौके पर, प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ताज़ा पोस्ट शेयर की। उन्होंने फिल्म की मेकिंग और अपने किरदार के लिए अपनी तैयारी का ज़िक्र किया। इंस्टा स्टोरी में अपने माता-पिता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए, अभिनेत्री ने लिखा- यह आखिरी बार था जब पापा किसी फिल्म के सेट पर आए थे।

इसके अलावा एक और स्टोरी में उन्होंने वो तस्वीर भी लगाई है जब प्रियंका को बर्फी के लिए अवॉर्ड मिला था और एक्ट्रेस के पिता उसे लेने स्टेज पर पहुंचे थे। इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है- मेरी जीत उनकी जीत थी। ये आखिरी बार था जब उन्हें किसी सार्वजनिक जगह पर देखा गया था। इसके तीन महीने बाद ही उन्होंने दुनिया छोड़ दी।

बर्फी सुपरहिट रही।

2012 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फिल्म बर्फी कमर्शियल तौर पर सुपरहिट साबित हुई। 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ की कमाई की। जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 188 करोड़ रहा। इन आंकड़ों को देखकर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि बर्फी कितनी बड़ी सफलता बन गई।