जालंधर, 11 अप्रैल : जालंधर देहाती के थाना शाहकोट में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। आबकारी एक्ट के तहत दर्ज एक मामले से जुड़ी सच्चाई सामने आने के बाद थाना प्रभारी सहित एक सहायक सब-इंस्पेक्टर और एक महिला कांस्टेबल को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
वायरल वीडियो ने खोली पोल
मामले की सच्चाई उस समय सामने आई जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वीडियो में दिखाया गया कि कथित आरोपी अकरम के घर से 35 लीटर लाहन (कच्ची शराब) बरामद की गई थी। हालांकि, वायरल वीडियो में यह भी देखा गया कि एक ड्रम बाहर से लाकर घर के अंदर रखा गया और उसे बरामदगी के तौर पर पेश किया गया। इस घटना ने जालंधर देहाती पुलिस की नशा विरोधी मुहिम पर सवालिया निशान लगा दिया है।
लोगों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जिला पुलिस प्रमुख (देहाती) हरविंदर सिंह विरक ने बताया कि पुलिस जांच में यह सामने आया कि लाहन से भरा ड्रम बरामदगी दिखाने के लिए घर में रखा गया था। सच्चाई सामने आते ही तुरंत प्रभाव से थाना शाहकोट के प्रभारी बलविंदर सिंह, सहायक सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह और एक महिला कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी अन्य पुलिस कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी देखें : कमल कौर हत्या मामला: मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों यूएई से गिरफ्तार

More Stories
कमल कौर हत्या मामला: मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों यूएई से गिरफ्तार
DIG हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
इंस्पेक्टरों की हड़ताल से गेहूं खरीद ठप, मंडियों में फंसे किसान