मुजफ्फरनगर, 3 अप्रैल : मुज़फ्फरनगर के मेरठ स्थित सकौती में आयोजित महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महंगाई समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए तंज कसा कि देश को “विश्वगुरु” बनाने की बात करने वाले अब इसे “विश्वचेला” बना रहे हैं।
इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी मंच पर मौजूद थे। मान के बयान के दौरान उनकी चुप्पी को लेकर विरोधी खेमे ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इसे पार्टी स्तर पर मुद्दा बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है
BJP हाईकमान द्वारा जवाब मांगने की चर्चा
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि भाजपा नेतृत्व ने संजीव बालियान से स्पष्टीकरण मांगा है कि उन्होंने मंच से ही मान के बयान का विरोध क्यों नहीं किया। हालांकि, बालियान ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उनसे कोई जवाब नहीं मांगा गया है। संजीव बालियान का कहना है कि उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ही भगवंत मान की टिप्पणी का विरोध किया था और उनके खिलाफ उठ रहे आरोप निराधार हैं।
बताया जा रहा है कि 29 मार्च को अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें भगवंत मान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उनके बयान के बाद से यह मुद्दा अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है।
यह भी देखें :

More Stories
Raghav Chadh के वीडियो पर सौरव भारद्वाज ने कहा जो डर गया, वो मर गया
‘मेक इन इंडिया’ रक्षा निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38 हजार करोड़ पार
राघव चड्ढा से क्यों नाराज़ हुए केजरीवाल? AAP में मतभेद और पद छिनने की इनसाइड स्टोरी