नई दिल्ली, 16 फरवरी : दुनिया में अपनी आक्रामक नीतियों के लिए चर्चित उत्तर कोरिया के नेता Kim Jong Un को लेकर सत्ता हस्तांतरण की अटकलें तेज हो गई हैं। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार उनकी बेटी Kim Ju Ae को आधिकारिक उत्तराधिकारी बनाए जाने की तैयारी है। दक्षिण कोरिया की National Intelligence Service (NIS) ने हाल ही में सांसदों को जानकारी दी कि किम जोंग उन अपनी 13 वर्षीय बेटी जू-ए को औपचारिक रूप से उत्तराधिकारी घोषित कर सकते हैं।
इस घोषणा की टाइमिंग अहम मानी जा रही है क्योंकि उत्तर कोरिया इस महीने के अंत में अपनी बड़ी राजनीतिक कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है, जहां किम जोंग उन बड़े नीति लक्ष्य तय कर सकते हैं।
कई मौकों पर पिता के साथ दिखीं जू-ए
किम जू-ए पहली बार नवंबर 2022 में एक लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण के दौरान सार्वजनिक रूप से नजर आई थीं। इसके बाद वे कई सैन्य और आधिकारिक कार्यक्रमों में अपने पिता के साथ दिख चुकी हैं। पिछले वर्ष सितंबर में वे चीन की राजधानी बीजिंग भी गई थीं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या वे आगामी राजनीतिक सम्मेलन में हजारों प्रतिनिधियों के सामने अपने पिता के साथ मंच साझा करेंगी।
किम यो-जोंग से मिल सकती है चुनौती
विश्लेषकों का मानना है कि जू-ए को अपने पिता की बहन Kim Yo Jong से चुनौती मिल सकती है। किम यो-जोंग को उत्तर कोरिया की सत्ता संरचना में दूसरा सबसे शक्तिशाली चेहरा माना जाता है। वे सत्तारूढ़ Workers’ Party of Korea की सेंट्रल कमेटी में वरिष्ठ पद पर हैं और उन्हें मजबूत राजनीतिक व सैन्य समर्थन प्राप्त है।
सत्ता संघर्ष की आशंका
रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया के पूर्व वरिष्ठ खुफिया अधिकारी राह जोंग यिल ने चेतावनी दी है कि यदि किम यो-जोंग को अवसर नजर आया तो वे शीर्ष नेतृत्व की दौड़ में पीछे नहीं हटेंगी। इससे भविष्य में सत्ता संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है।
परिवार में पहले भी हो चुकी है सख्त कार्रवाई
उत्तर कोरिया के सत्ता इतिहास में पारिवारिक टकराव नया नहीं है। 2011 में सत्ता संभालने के बाद किम जोंग उन ने अपने चाचा Jang Song Thaek के खिलाफ कार्रवाई की थी। 2013 में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में मौत की सजा दी गई थी। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस बात पर टिकी है कि उत्तर कोरिया में सत्ता का भविष्य किस दिशा में जाता है बेटी के हाथों में या बहन के प्रभाव में।
यह भी देखें : बांग्लादेश की नई सरकार में मुहम्मद यूनुस बनेंगे राष्ट्रपति?

More Stories
स्विट्जरलैंड में बड़ा हादसा, ट्रेन पटरी से उतरी, कई घायल
बांग्लादेश की नई सरकार में मुहम्मद यूनुस बनेंगे राष्ट्रपति?
कोलंबो में भारत-पाक मुकाबले से कारोबार में उछाल