लंदन, 2 अप्रैल : लंदन से आई गर्व की खबर के अनुसार, स्टैफर्डशायर में प्रीतपाल सिंह नागी को महाराजा चार्ल्स द्वारा ‘हाई शेरिफ’ नियुक्त किया गया है। यह पहली बार है कि पिछले 1000 वर्षों के इतिहास में कोई सिख इस पद पर पहुंचा है। प्रीतपाल सिंह नागी पंजाब के बटाला के नजदीकी कस्बा कादियां के रहने वाले हैं। वे लगभग 16 वर्ष की उम्र में यूके गए थे और वहां अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई।
महारानी एलिजाबेथ ने किया सम्मानित
उनकी सामाजिक सेवाओं को देखते हुए वर्ष 2014 में उन्हें स्टैफर्डशायर का डिप्टी लेफ्टिनेंट नियुक्त किया गया था। साल 2017 में उन्हें महारानी एलिजाबेथ द्वारा ‘मेंबर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ (MBE) से सम्मानित किया गया था। प्रीतपाल सिंह नागी की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे पंजाबी समुदाय के लिए गर्व की बात है, जो दुनिया भर में अपनी मेहनत से नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है।
यह भी देखें : Global Soft Power Index रिपोर्ट में भारत टॉप 10 से बाहर

More Stories
Global Soft Power Index रिपोर्ट में भारत टॉप 10 से बाहर
अमेरिका में घटती अपनी लाेकप्रियता से परेशान ट्रंप बार-बार बातें दोहरा रहे हैं
54 साल बाद चंद्रमा की ओर मानव मिशन: आर्टेमिस-2 की ऐतिहासिक लॉन्चिंग