March 11, 2026

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हरीश राणा को इच्छामृत्यु देने की तैयारी

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हरीश राणा...

नई दिल्ली/गाजियाबाद, 11 मार्च : गाजियाबाद के हरीश राणा मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद अगली चिकित्सकीय प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों की एक टीम आज शाम उन्हें उनके घर से अपनी निगरानी में लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली में भर्ती करा सकती है। हालांकि, एम्स प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मामला सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में है, इसलिए इस पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।

एम्स की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट का फैसला

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एम्स के विशेषज्ञों के सेकेंडरी मेडिकल बोर्ड ने जांच कर अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि हरीश राणा स्थायी वेजिटेटिव स्टेट (कोमा) में हैं और उनकी स्थिति में सुधार की संभावना बेहद कम है।

सक्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति

अदालत ने इसी मेडिकल रिपोर्ट को आधार मानते हुए सक्रिय इच्छामृत्यु (Active Euthanasia) की अनुमति दे दी है। साथ ही निर्देश दिया है कि आगे की पूरी चिकित्सकीय प्रक्रिया एम्स की निगरानी में ही कराई जाए।

डॉक्टरों की टीम ले जा सकती है एम्स

सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों की टीम हरीश राणा को गाजियाबाद स्थित उनके घर से लेकर एम्स में भर्ती कराने की तैयारी में है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी देखें : गैस किल्लत समस्या से देश भर में कैटरर्स बिजनस करने वालों की बढ़ी परेशानी